---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates: नेतन्याहू को लेकर ममदानी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates: 22 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन NEET पेपर लीक पर घमासान तय है. सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट को मिली मान्यता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होगी. जानिए आज के सभी बड़े और प्रमुख अपडेट्स.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates: आज 22 जुलाई को देश की राजधानी में राजनीतिक और कानूनी हलचल काफी तेज रहने वाली है. संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक कई बड़े मुद्दों पर हंगामा और सुनवाई देखने को मिलेगी. सत्र के शुरुआती दो दिनों के जोरदार हंगामे के बाद आज तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में तीखी बहस के पूरे आसार हैं.
मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दल NEET-UG परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. विपक्ष नियम 267 के तहत संसद में तुरंत स्थगन प्रस्ताव लाकर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग पर अड़ा है.

दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना (उद्धव गुट) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय से जुड़ी याचिका पर नजरें टिकी हुई हैं. सांसद अरविंद सावंत ने याचिका दायर कर लोकसभा सचिवालय के उस सर्कुलर को चुनौती दी है, जिसमें इन सांसदों को शिंदे गुट का हिस्सा माना गया था. याचिकाकर्ता ने इस फैसले को असंवैधानिक घोषित करने की अपील की है.

---विज्ञापन---

राजधानी के प्रगति मैदान में आज से 7वें ‘रेल एंड मेट्रो टेक्नोलॉजी एक्सपो’ की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही ‘कॉस्मोहोम टेक एक्सपो’ का भी शुभारंभ हो रहा है, जहां उद्योग जगत और अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े कई प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं.

दिनभर की पल-पल की ताज़ा ख़बरों और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
08:05 (IST) 22 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : नेतन्याहू को लेकर ममदानी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर पद के प्रत्याशी ज़ोहरान ममदानी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप की असहमति के बावजूद ममदानी ने दोहराया कि नेतन्याहू 'वॉर क्रिमिनल' हैं। इससे पहले ट्रंप ने ममदानी के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि नेतन्याहू इजरायल और अमेरिका के दुश्मनों से लड़ रहे हैं। हालांकि, ममदानी ने अपना स्टैंड कायम रखते हुए कहा कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क सिटी की सीमा में आते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ममदानी के इस कड़े रुख ने इस पूरे राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है।

08:02 (IST) 22 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : ट्रंप की हूती विद्रोहियों को कड़ी चेतावनी, बाबल-अल-मंदेब बंद करने पर अमेरिकी कार्रवाई का इशारा

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाल सागर और बाबल-अल-मंदेब जलडमरूमध्य क्षेत्र में हूती विद्रोहियों की आक्रामकता पर सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ लाल सागर में किसी भी तरह की समुद्री नाकेबंदी या व्यापारिक रुकावट डालने की कोशिश की, तो अमेरिका इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि अभी ऐसा कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर अमेरिका इससे पूरी ताकत से "निपट लेगा"। ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल में भी अमेरिका ने हूथियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें लंबे समय तक नियंत्रण में रखा था।

08:00 (IST) 22 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : तृणमूल कांग्रेस की रैली से लौटते ही मदन मित्र को ED का समन

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : तृणमूल कांग्रेस की 21 जुलाई की ऐतिहासिक शहीद दिवस रैली से लौटते ही विधायक मदन मित्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन थमा दिया है. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 29 जुलाई को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

वहीं, अभिषेक बनर्जी ने ठोका 10 करोड़ रुपये का मानहानि केस: मदन मित्र ने एक फेसबुक (FB) लाइव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें 'अपराधी' और 'खूनी' कह दिया था.अभिषेक बनर्जी ने अपने वकील के माध्यम से मदन मित्र को आईनी नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है और 72 घंटे के भीतर लिखित व वीडियो संदेश के जरिए सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है.

07:07 (IST) 22 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : राज्यसभा में आज 'राष्ट्रीय सम्मान का अपमान रोकथाम संशोधन विधेयक' पेश करेंगे अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में आज गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान का अपमान रोकथाम संशोधन विधेयक' पेश करेंगे. इस बिल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है. विधेयक के पास होने के बाद 'वंदे मातरम्' के गायन में बाधा डालना, इसका अनादर करना या सार्वजनिक रूप से इसका अपमान करना एक दंडनीय आपराधिक अपराध माना जाएगा. सरकार का मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान की तरह राष्ट्रीय गीत की गरिमा की रक्षा करना भी हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है.

First published on: Jul 22, 2026 07:06 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola