Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली के सुल्तानपुर रोड इलाके में एक गोदाम में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गुरुग्राम में लोगों ने सार्थक मट्टू के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गुजरात के मोरबी में सिरेमिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बिहार के समस्तीपुर में गंगा नदी पर बन रहे एक पुल का स्लैब गिरा, 4 मज़दूर घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बड़ा फैसला लिया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीएम सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करके लिखा है- राज्य में अपराध नियंत्रण और न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार का मकसद पराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना और न्यायिक प्रक्रिया को गति देना है, फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा होगा, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.. सरकार का मानना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या बढ़ने से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज
दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज हो गई है. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत याचिका पर रखा फैसला सुरक्षित था. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों की ज़मानत का विरोध किया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: MNS नेता महेंद्र भानुशाली ने जलभराव से ग्रस्त चांदीवली रोड में तैरते हुए विरोध प्रदर्शन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बिहार के विधायक राजू कुमार सिंह को मिली 4 साल की सज़ा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : दिल्ली दंगे: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर फैसला सुरक्षित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। अपनी नई याचिका में आरोपियों ने दलील दी है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के छह महीने बाद भी मामले की जांच में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। पिछले छह साल से जेल में बंद इन आरोपियों की अर्जी पर कोर्ट ने पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : टेलीग्राम पर सरकार का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन पायरेसी को लेकर जारी किया नोटिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : नई दिल्ली: ऑनलाइन पायरेसी और अवैध कंटेंट शेयरिंग पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को एक कड़ा नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने टेलीग्राम को अपने प्लेटफॉर्म पर हो रही ऑनलाइन पायरेसी पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया है।
टेलीग्राम पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही पायरेटेड फिल्मों, प्रीमियम टीवी चैनलों और ओटीटी (OTT) कंटेंट की उपलब्धता को लेकर सरकार ने गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। सरकार ने टेलीग्राम प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सौंपने को कहा है। इस रिपोर्ट में टेलीग्राम को बताना होगा कि उसने पायरेसी रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। अगर टेलीग्राम तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक कदम नहीं उठाता है, तो आने वाले दिनों में कंपनी के खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : अवैध रूप से रह रहे 22 विदेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर 22 नागरिकों को हिरासत में लिया है। जून 2026 के दौरान चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पकड़े गए इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने (डिपोर्टेशन) की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : जुलाई के पहले हफ्ते में जारी होगा दसवीं सेकंड बोर्ड का रिजल्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जुलाई के पहले सप्ताह में ही कक्षा 10वीं के 'सेकंड बोर्ड' परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
गौरतलब है कि इस साल शिक्षा नीति के तहत दसवीं कक्षा के छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने और साल बचाने के लिए परीक्षा देने का यह 'दूसरा मौका' (सेकंड बोर्ड) दिया गया था। बोर्ड अब इसके परिणाम जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है, जिससे छात्रों को आगे की कक्षाओं में दाखिला लेने में आसानी होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : एकनाथ शिंदे ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, कल से उन्हें हल्का बुखार, शरीर में सुस्ती और बदन दर्द की शिकायत थी। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका रूटीन चेकअप किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : अमरनाथ यात्रा: 4,800 से अधिक श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : जम्मू: पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। शनिवार तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, इस जत्थे को दो अलग-अलग काफिलों में 126 वाहनों के जरिए भेजा गया है, जिसमें 966 महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं।
बता दें कि 57 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक यात्रा शुक्रवार से ही पारंपरिक दोनों मार्गों—अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल मार्ग से शुरू हुई है। यात्रा के पहले ही दिन 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रूट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : काशी विश्वनाथ मंदिर में PAC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July : वाराणसी: धर्मनगरी काशी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) के एक सिपाही की सरकारी बंदूक (राइफल) से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई। इस घटना के दौरान गेट के पास मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: महाराष्ट्र में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 छात्र घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: महाराष्ट्र में अहिल्यानगर के राहुरी इलाके में राहुरी इलाके में कोंढवड गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 10 से 15 छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे की जान नहीं गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, 5 जुलाई से शुरू करेंगे 'राम रक्षा आंदोलन'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। राम मंदिर चंदा चोरी और दान गबन के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए उद्धव ठाकरे 5 जुलाई से राज्यव्यापी 'राम रक्षा आंदोलन' की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बड़े आंदोलन का शंखनाद मुंबई के दादर से होगा, जहां खुद उद्धव ठाकरे उपस्थित रहकर मोर्चे की कमान संभालेंगे। इस आंदोलन के जरिए वे राज्यभर में अपनी सियासी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: अमेरिका: मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: अमेरिका के मिशिगन राज्य में डियरबॉर्न शहर स्थित 'फेयरलेन टाउन सेंटर' शॉपिंग मॉल में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला दो लोगों के बीच हुए आपसी विवाद का लग रहा है, जिसके बाद वहां फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक निर्दोष राहगीर (बायस्टैंडर) भी घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मॉल को लॉकडाउन कर दिया गया। डियरबॉर्न पुलिस और मिशिगन स्टेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: रिमांड पूरी होने से पहले जेल लौटा चढ़ावा चोरी मामले का मुख्य आरोपी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates 04 July: अयोध्या राम मंदिर दान गबन और चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने से पहले ही शुक्रवार रात करीब 9:37 बजे जिला कारागार वापस भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने अविनाश की निशानदेही पर उसके अयोध्या आवास और रकम बांटने वाले ठिकानों समेत कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने उसकी ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है, जिससे जांच से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। बता दें कि पुलिस अविनाश के पास से पहले ही 20 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे देश को कई ऐतिहासिक परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी जोधपुर में ₹480 करोड़ की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और साथ ही संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ करेंगे. दोपहर में पीएम बालोतरा पहुंचेंगे. यहां वे करीब ₹1.06 लाख करोड़ की विशाल विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसमें देश का पहला ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर भी शामिल है. इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
शाम को पीएम गुजरात के साणंद जाएंगे, जहां वे अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे. भारत को टेक-ग्लोबल हब बनाने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का आयोजन
देश में पहली बार सहकारिता के जरिए ड्रोन उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के ‘द लीला पैलेस’ में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का आयोजन हो रहा है. इस समिट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए “1 पंचायत – 1 ड्रोन उद्यमी” मिशन को लॉन्च किया जा रहा है.
यूपी की राजनीति: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन का दौरा
उत्तर प्रदेश में ‘मिशन 2027’ की तैयारियां तेज हो गई हैं. भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे संगठन के पेंच कसेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति की समीक्षा करेंगे.
अयोध्या राम मंदिर: SIT जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे के मामले में चल रही SIT जांच से बड़ी खबर आ रही है. शुरुआती जांच में वित्तीय अनियमितताओं (पैसे के हेरफेर) के संकेत मिले हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है.
अंतरराष्ट्रीय खबर: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई
मिडिल-ईस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर है कि पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह की प्रक्रिया तेहरान में शुरू हो गई है. इस जनाजे में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है. इस बदलाव के बाद वैश्विक नेताओं की नजरें मिडिल-ईस्ट के बदलते समीकरणों पर टिकी हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
6 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines