7th Pay Commission : देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और फेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इन्हें एकबार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। एकबार फिर इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गहमागहमी शुरू हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो केंद्रीय कर्मचारियों की एक जुलाई से सैलरी बढ़ सकती है।
AICPI इंडेक्स में बढ़ोतरी
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का आंकलन एआईसीपीआई इंडेक्स के आसार पर होता है। एआईसीपीआई इंडेक्स में एकबार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह इंडेक्स जनवरी में 132.8 अंक पर रहा था। जो फरवरी महीने में 0.1 अंक कम होकर 132.7 अंक पर आ गया। वहीं मार्च महीने के दौरान यह आंकड़ा 0.6 अंक बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया। जबकि अप्रैल में 0.9 फीसदी एआईसीपीआई प्वॉइंट बढ़कर 134.2 हो चुका है। हालांकि अभी मई और जून के AICPI इंडेक्स के नंबर आना बाकी हैं। बाकी चार महीनों की तरह इसमें भी तेजी आने की उम्मीद है। डीए के 4 प्रतिशत बढ़ने के आसार है।
और पढ़िए – PM Kisan Yojana Latest Update : इस दिन जारी होगा 14वीं किस्त का पैसा, लिस्ट में देखें अपना नाम
साल में दो बार डीए-डीआर बढ़ाती है सरकार
आपको बता दें कि डीए और डीआर में साल में दो बार समीक्षा की जाती है। पहला जनवरी तो दूसरा जुलाई में होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है डीए-डीआर में अगली बढ़ोतरी जुलाई के महीने में होगा। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानि DA 42 फीसदी है। जो जनवरी 2023 से ही लागू है।
जुलाई में 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आसार
फिलहाल ये साफ नहीं है कि जुलाई में डीए और डीआर में कितनी बढ़ोतरी होगी। दरअसल डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी कितना होगी ये महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करता है। महंगाई के अनुपात में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा होना तय है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जुलाई में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की तोहफा दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 42 फीसदी से उछलकर सीधे 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
और पढ़िए – Gold Price Update 13 June : सातवें आसमान से लुढ़का सोना, 1725 रुपये हुआ सस्ता
4 फासदी बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी रख सकती है सरकार
कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार डीए और डीआर में चार फीसदी डीबढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है। दरअसल पिछले दो बार से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में पिछले दो बार से लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है। पहली बार जुलाई 2022 डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34 फीसदी से 38 फीसदी हो गई थी।
जुलाई 2023 में बढ़ेगा डीए और डीआर
इसके बाद 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीए 38 से 42 फीसदी पर जा पहुंचा। अब अगले महंगाई भत्ते जिसका जुलाई 2023 में ऐलान होना है, उस पर लोगों की निगाहें टिकी है।
जनवरी और जुलाई में होता डीए में रिविजन
जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जानकारों का भी कहना है कि जिस तरह महंगाई के हालात हैं और दो महीने के CPI-IW के आंकड़ें आए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में डीए और डीआर में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी के पूरा आसार है। अगर ऐसा होता है कि 42 फीसदी तक पहुंच चुका महंगाई भत्ता जुलाई में उछलकर 46 फीसदी हो सकता है। हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी।
एक करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA Hike) में इस बढ़ोतरी के बाद करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
9 mins ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
35 mins agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
41 mins agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
46 mins agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
57 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
2 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
4 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines