हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंडोनेशिया में आया 6.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप, दहशत में लोग; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Indonesia Earthquake: टोबेलो एक छोटा सा तटीय शहर है, जहां ज्यादातर लोग मछली पकड़ने और कृषि पर निर्भर हैं, अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

विज्ञापन

इंडोनेशिया के पूर्वी इलाके में शनिवार देर रात आए 6.5 तीव्रता वाले जोरदार भूकंप के झटकों से थानीय लोगों में दहशत फैल गई. भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक ये झटके इंडोनेशिया के टोबेलो क्षेत्र से शुरू हुए और कई किलोमीटर तक महसूस किए गए. शुरू में भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई गई, लेकिन बाद में इसे बदलकर रिक्टर स्केल पर 6.5 की तीव्रता का भूकंप करार दिया गया. भूकंप का केंद्र 52 किलोमीटर की गहराई पर था, जो हलमाहेरा द्वीप के उत्तरी छोर के पास नॉर्थ मालुकू प्रांत में स्थित टोबेलो से जुड़ा है.

रिंग ऑफ फायर पर बसा है देश


गौरतलब है कि दुनिया के कोना भूकंपों का हॉटस्पॉट रहा है, क्योंकि इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर पर बसा है. इस पॉइंट पर धरती के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती रहती हैं. इंडोनेशिया में टोबेलो एक छोटा सा तटीय शहर है, जहां ज्यादातर लोग मछली पकड़ने और कृषि पर निर्भर हैं. भूकंप के बाद अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़ें: Grok को मिली मनमानी की सजा, इंडोनेशिया में एलन मस्क का AI चैटबॉट ब्लॉक, ऐसा करने वाला पहला देश

विज्ञापन

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप के इस झटके को मॉडरेट क्वेक बताया, जो सतह पर ज्यादा तबाही नहीं मचाता. हालांकि भूकंप इतना जोरदार था कि झटके आसपास के द्वीपों में भी महसूस किए गए.

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर के मुताबिक इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. यूएसजीएस ने हिलोरों से मौतें या नुकसान को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब होता है कि हताहतों और आर्थिक नुकसान की आशंका बेहद कम है. इस इलाके में लोग ज्यादातर कमजोर और भूकंप प्रतिरोधी इमारतों में रहते हैं. यहां के लोग खासकर पुरानी लकड़ी की भारी संरचना वाले घरों में रहते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola