बंगाल में निपाह वायरस के 2 संदिग्ध मामले, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी, CM ममता बनर्जी से की बात

Nipah Virus: केंद्र सरकार इस वायरस को लेकर सतर्क है और हर मामले में नजर रखी जा रही है. राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से महामारी को फैलने से रोका जा सकेगा, लेकिन जन जागरूकता और सतर्कता आवश्यक बनी हुई है.

Nipah virus

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल केंद्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 11 जनवरी को आईसीएमआर के वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी, कल्याणी में इन मामलों की पहचान हुई, जिसके बाद रात ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्य के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य प्रधान सचिव से चर्चा की. निपाह जैसे खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय संयुक्त महामारी प्रतिक्रिया टीम गठित कर दी गई है.

विज्ञापन

महामारी प्रतिक्रिया टीम गठित


इसमें कोलकाता के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड पब्लिक हाइजीन, पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, चेन्नई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, कल्याणी के एम्स और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन्यजीव विभाग के एक्सपर्ट शामिल हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने बताया कि निपाह वायरस और अन्य संक्रामक रोगों के लिए केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल राज्य की एकीकृत रोग निगरानी इकाई के साथ साझा कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

ममता बनर्जी से की बात


उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया गया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और विशेषज्ञ टीम के साथ राज्य टीम के निकट समन्वय की सलाह दी. ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया कि उनका विभाग पूरी तत्परता से कार्यरत है.

विज्ञापन

कितना खतरनाक है निपाह वायरस?


निपाह वायरस चमगादड़ों से मनुष्यों में फैलता है, कई मामलों में मरीजों के लिए ये घातक साबित हो सकता है. इसके प्रकोप को रोकना काफी मुश्किल है. केंद्र सरकार इस वायरस को लेकर सतर्क है और हर मामले में नजर रखी जा रही है. राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से महामारी को फैलने से रोका जा सकेगा, लेकिन जन जागरूकता और सतर्कता आवश्यक बनी हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ