आज यानी 1 नवंबर 2026 से देश भर में कई बड़े वित्तीय और गैर-वित्तीय नियम बदल गए हैं. जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र, मोबाइल कॉलिंग के नियमों से लेकर पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड शुल्क तक, कई ऐसे बदलाव लागू हो चुके हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और मासिक बजट पर पड़ेगा. जानिये,आज 1 नवंबर से कौन-कौन से 8 बड़े नियम बदल गए हैं, क्या सस्ता या महंगा हुआ है और आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.
आज से कौन से नए नियम हुए लागू
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:
आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद कमर्शियल एलपीजी की कीमत 2,820 रुपये हो गई है. कुछ जगहों पर कीमत में 10.50 रुपये से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में इसके दाम 942 रुपये पर ही स्थिर हैं. कमर्शियल गैस महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का संचालन महंगा हो सकता है, जिससे बाहर खाना थोड़ा महंगा होने की संभावना है.
को-वर्किंग स्पेस के पते पर GST रजिस्ट्रेशन आसान
कारोबारियों और स्टार्टअप्स के लिए आज से जीएसटी (GST) नियमों में बड़ी राहत लागू हो गई है. व्यापारी अब को-वर्किंग स्पेस (Co-working Place) के पते पर भी जीएसटी पंजीकरण करा सकेंगे. इसके लिए सदस्य समझौते की कॉपी और पते का स्पष्ट दस्तावेज जैसे बिजली बिल या हाउस टैक्स अपलोड करना होगा. आधार सत्यापन के जरिए पंजीकरण कराने पर अधिकारी पते की अकारण छानबीन नहीं करेंगे, केवल गंभीर गड़बड़ी या जालसाजी के संदेह पर ही जांच होगी. इसके अलावा अपील शुल्क जमा करने, कारण बताओ नोटिस और जीएसटी रिफंड (Refund) की प्रक्रिया को भी आज से काफी आसान बना दिया गया है.
कॉल करने वाले का दिखेगा नाम
दूरसंचार विभाग के नए निर्देशों के तहत आज से सभी टेलीकॉम कंपनियां Calling Name Presentation (CNAP) सेवा लागू कर रही हैं. इस नियम के अनुसार अब आपके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आने पर स्क्रीन पर कॉलर का असली KYC नाम यानी जिस नाम से सिम खरीदी गई है दिखाई देगा, भले ही नंबर आपके फोन में सेव न हो. इससे फर्जी और अनचाही स्पैम कॉल्स की पहचान करना आसान हो जाएगा. फिलहाल यह सेवा 4G और 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए शुरू हो रही है, जिसे बाद में 2G और 3G फोन पर भी लागू किया जा सकता है.
पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का समय
80 वर्ष से कम आयु वाले पेंशनभोगियों के लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना अनिवार्य है. पेंशनर्स बैंक शाखा में जाकर या फिर घर बैठे जीवन प्रमाण ऐप (Jeevan Pramaan App) के जरिए आधार-आधारित फेस वेरिफिकेशन तकनीक (Face Authentication) का उपयोग करके डिजिटल रूप से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग 1 अक्टूबर से ही इसे जमा कर रहे हैं.
PNB क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल भुगतान महंगा
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए आज से एक नया चार्ज लागू हो गया है. एक बिलिंग साइकिल में क्रेडिट कार्ड से 50,000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल जैसे बिजली, पानी, इंटरनेट, टेलीफोन आदि का भुगतान करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क लगेगा. यह अतिरिक्त शुल्क प्रति लेनदेन अधिकतम 2,000 रुपये तक होगा.
म्युचुअल फंड्स में डायरेक्ट प्लान बना डिफॉल्ट विकल्प
निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए SEBI का नया नियम आज से प्रभावी हो गया है. एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अब म्यूचुअल फंड का Direct Plan बाय-डिफॉल्ट दिखेगा. अगर कोई निवेशक Regular Plan चुनता है, तो उसे रेगुलर प्लान के उच्च एक्सपेंस रेशियो के बारे में चेतावनी या अलर्ट दिखाया जाएगा. इससे निवेशकों को कमीशन और खर्च के फर्क को समझकर बेहतर निवेश निर्णय लेने का मौका मिलेगा.
सोवेरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) से समय से पहले निकासी का मौका
नवंबर महीने में सोवेरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में निवेश करने वालों को अपनी होल्डिंग्स समय से पहले (Premature Redemption) भुनाने का मौका मिल रहा है.
- 2020-21 सीरीज-VII: निकासी तिथि 2 नवंबर 2026
- 2020-21 सीरीज-VIII: निकासी तिथि 18 नवंबर 2026
- 2020-21 सीरीज-II: निकासी तिथि 19 नवंबर 2026
- 2021-22 सीरीज-I: निकासी तिथि 25 नवंबर 2026
कैंसर की 137 दवाएं होंगी सस्ती
कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए सरकार की तरफ से बहुत बड़ी राहत भरी खबर है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी (Anti-cancer) दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की अधिकतम सीमा 30% तय कर दी है. इस ऐतिहासिक फैसले से कैंसर की कई जरूरी दवाओं के खुदरा दामों में 70% तक की भारी गिरावट आएगी. यह नया सस्ता रेट 9 नवंबर 2026 से लागू हो जाएगा. मरीज NPPA की वेबसाइट या फार्मा सही दाम (Pharma Sahi Daam) ऐप पर संशोधित रेट चेक कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
37 mins agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
58 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines