Highest Anaconda Population Countries: दुनिया के इन 10 देशों में है सबसे ज्यादा एनाकोंडा, लिस्ट में दूसरे नंबर पर है चौंकाने वाला देश!

Highest Anaconda Population Countries: विशालकाय और रहस्यमयी जीवों में शुमार एनाकोंडा को लेकर अक्सर कई तरह के दावे किए जाते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां इनकी आबादी सबसे अधिक है.

Highest Anaconda Population Countries:

दुनिया के किस देश में है सबसे ज्यादा एनाकोंडा?

Highest Anaconda Population Countries: दुनिया के सबसे विशालकाय और भारी-भरकम सांप एनाकोंडा को पानी के आस-पास रहना सबसे ज्यादा पसंद होता है. ये खतरनाक सांप मुख्य रूप से उत्तरी और मध्य दक्षिण अमेरिका के बाढ़ वाले मैदानों, दलदली जंगलों, धीमी गति से बहने वाली नदियों और घने उष्णकटिबंधीय वेटलैंड्स में फैले हुए हैं. एनाकोंडा की सटीक आबादी का पता लगाना वैज्ञानिकों के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है क्योंकि ये अपना ज्यादातर समय कीचड़ वाले पानी या घनी वनस्पतियों के नीचे छिपकर बिताते हैं. सांपों की इस प्रजाति में सबसे बड़ा नाम ‘ग्रीन एनाकोंडा’ का है जिसका सीधा संबंध मुख्य रूप से विशाल अमेज़न बेसिन से माना जाता है. बारिश के मौसम में जब इन इलाकों में बाढ़ आती है तो ये सांप दूर-दूर तक फैल जाते हैं और सूखा पड़ने पर नदियों के पास जमा हो जाते हैं.

विज्ञापन

ब्राजील और वेनेजुएला में है एनाकोंडा का असली बसेरा

वैज्ञानिकों और वन्यजीव विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अमेरिका का विशाल देश ब्राजील इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है. ब्राजील में एनाकोंडा की अनुमानित आबादी 4 लाख से भी अधिक मानी जाती है क्योंकि अमेज़न वर्षावन और पैंटानल दलदल का एक बहुत बड़ा हिस्सा इसी देश की सीमाओं के भीतर आता है. इसके बाद दूसरे नंबर पर वेनेजुएला का नाम आता है जहां लगभग 2 लाख एनाकोंडा मौजूद हैं. वेनेजुएला के ‘ल्हानोस’ नाम के बाढ़ वाले विशाल मैदान इन सांपों के फलने-फूलने के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं. बारिश के महीनों में ये दलदली मैदान मछलियों, पक्षियों और अन्य छोटे जीवों से भर जाते हैं जो इन बड़े सांपों का पसंदीदा भोजन बनते हैं.

विज्ञापन

10 देशों की लिस्ट जहां मौजूद है एनाकोंडा की सबसे बड़ी आबादी

रैंक (स्थान)देशअनुमानित एनाकोंडा आबादीमुख्य निवास क्षेत्र
1ब्राजील4,00,000 से अधिकअमेज़न वर्षावन, पेंटानल आर्द्रभूमि (wetlands)
2वेनेजुएलालगभग 2,00,000ल्हानोस के मैदानी इलाके, दलदली नदी घाटियाँ
3कोलंबियालगभग 1,00,000अमेज़न बेसिन, ओरिनोको आर्द्रभूमि
4बोलिविया70,000 से अधिकउष्णकटिबंधीय दलदल, पूर्वी निचले इलाके
5पेरू60,000 से अधिकअमेज़न के जलमार्ग और बाढ़ वाले जंगल
6इक्वाडोर30,000 से अधिकपूर्वी अमेज़न आर्द्रभूमि
7पराग्वे25,000 से अधिकपेंटानल से जुड़े दलदल और आर्द्रभूमि
8गुयाना15,000+आंतरिक वर्षावन की नदियाँ
9सूरीनाम10,000+दलदली जंगल और उष्णकटिबंधीय जलमार्ग
10फ्रेंच गुयाना8,000+तटीय नदी घाटियाँ और वर्षावन आर्द्रभूमि

कोलंबिया, बोलिविया और पेरू जैसे देशों में भी भारी तादाद

इस सूची में तीसरे स्थान पर कोलंबिया है जहां अमेज़न बेसिन और ओरिनोको वेटलैंड्स के चलते करीब 1 लाख एनाकोंडा निवास करते हैं. चौथे नंबर पर बोलिविया का नाम आता है जहां के उष्णकटिबंधीय दलदलों और पूर्वी तराई इलाकों में 70,000 से ज्यादा एनाकोंडा पाए जाते हैं. पांचवें स्थान पर मौजूद पेरू में लगभग 60,000 एनाकोंडा अमेज़न के जलमार्गों और बाढ़ वाले जंगलों में सक्रिय रहते हैं. वहीं छठे नंबर पर इक्वाडोर आता है जहां पूर्वी अमेज़न के सुदूर वेटलैंड्स में करीब 30,000 एनाकोंडा रहते हैं. सातवें नंबर पर पैराग्वे का नाम दर्ज है जहां पैंटानल से जुड़े दलदलों में लगभग 25,000 एनाकोंडा की मौजूदगी का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन

गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना में सुरक्षित है इनका आशियाना

एनाकोंडा की सबसे अधिक आबादी वाले देशों की इस लिस्ट में आखिरी के तीन स्थानों पर गयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना जैसे छोटे देश शामिल हैं. गुयाना के आंतरिक वर्षावनों और नदियों में करीब 15,000 एनाकोंडा रहते हैं जबकि नौवें नंबर पर मौजूद सूरीनाम के घने जंगलों और दलदली रास्तों में करीब 10,000 एनाकोंडा पाए जाते हैं. इस सूची में दसवें और आखिरी स्थान पर फ्रेंच गुयाना का नाम आता है जहां के तटीय नदी घाटियों और सुदूर जंगली दलदलों में करीब 8000 एनाकोंडा सुरक्षित जीवन जी रहे हैं. शहरी आबादी और इंसानी बस्तियों से काफी दूर होने के कारण इन सभी जंगली इलाकों में एनाकोंडा को भरपूर शिकार और छिपने के लिए सुरक्षित प्राकृतिक माहौल आसानी से मिल जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ