---विज्ञापन---

नॉलेज angle-right

क्या लाल रंग देख भड़क उठता है सांड? जानें इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

Why Bull Get Angry After Seeing Red Color: अक्सर आपने सुना होगा कि लाल रंग को देख सांड भड़क जाता है। इसके पीछे कितनी सच्चाई है ये जानने के लिए पढ़ें आज की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Why Bull Get Angry After Seeing Red Color: अगर कोई लाल रंग के कपड़े पहन ले तो कई बार मजाकिया अंदाज में ये कह दिया जाता है कि रोड पर बचकर चलना कहीं सांड पीछे न पड़ जाए। बचपन से ऐसा हमने कई बार सुना भी है। कई देशों में सांड की लड़ाई का मैच भी किया जाता है, जिसमें दिखाया जाता है कि एक आदमी सांड के सामने लाल रंग का कपड़ा लहराता है। उससे भी ये धारणा बन गई है कि लाल रंग से सांड उत्तेजित हो जाता है। अब इसके पीछे का साइंस क्या है ये भी जान लेते हैं।

क्या लाल रंग से उत्तेजित होता है सांड

हर किसी के मन में ये सवाल रहता है कि क्या सांड लाल रंग से उत्तेजित होता है। गूगल पर भी इस प्रश्न को कई बार सर्च किया जाता है। इस वजह से अगर किसी ने लाल रंग के कपड़े पहने हो और अचानक से सामने से सांड आ जाए तो लोग डर जाते हैं, और खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। पुराने जमाने के लोग भी ऐसा कहते थे जो आज भी लोग सही मानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को पति मानने वाली हसीना कौन? सीने पर गुदवाया यूट्यूबर के नाम का टैटू

---विज्ञापन---

क्या है इसके पीछे का साइंस

अब ये जान लेते हैं कि इसके पीछे का साइंस क्या है? क्या कहते हैं वैज्ञानिक? दरअसल ये कहना की सांड लाल रंग से उत्तेजित हो जाता है एक दम गलत है। ये एक बहुत बड़ा मिथक है जिसे लोग सच मान लेते हैं। दरअसल सांड कलर ब्लाइंड होता है, ऐसे में वो किसी भी रंग को देख नहीं सकता। लाल रंग का कपड़ा उसके सामने कुछ इस तरह लहराया जाता है कि उसे लगता है कि वो संकट में है और वो गुस्से में आ जाता है। इससे सामने वाले पर वार कर देता है।

लाल रंग का कपड़ा हिलाने का भी होता है तरीका

ऐसा नहीं है कि लाल रंग देख कर ही सांड को एहसास हो जाता है। दरअसल उसे लहराने का एक तरीका होता है। आपने अक्सर सांड की फाइट में देखा होगा कि किस तरीके से कपड़े को लहराया जाता है। ऐसे में जब बाइक पर या साइकिल पर कोई व्यक्ति लाल रंग का कपड़ा कैरी कर जाता है तो हवा में लहराते देख आसपास आ रहा सांड भड़क उठता है, उसे ऐसा लगता है कि कोई उस पर हमला करने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के मौके पर श्रद्धालुओं से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट, 5 की मौत, दर्जनों घायल

First published on: Feb 14, 2025 02:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola