How to Decode Permanent Account Number: पैन कार्ड आज हर महिला-पुरुष के पर्स का एक हिस्सा है। किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। भारत सरकार ने पैन कार्ड को इतना जरूरी बना दिया है कि इसे आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है। इसके बाद फाइनेंशियल काम करने में दिक्कत आ सकती है। इसे व्यक्ति के आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाने लगा है, लेकिन क्या पैन कार्ड नंबर का मतलब जानते हैं? आप पैन कार्ड के 10 नंबरों को कैसे पढ़ते हैं? इन्हें डिकोड कैसे करते हैं? अगर इस बारे में कुछ नहीं पता तो आइए हम बताते हैं…
पैन कार्ड नंबर क्या है?
पैन कार्ड नंबर 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड है, जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह भारत में रहने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं दोनों के लिए स्पेशल आइडेंटी के रूप में कार्य करता है। पैन कार्ड लैमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी किया जाता है। इसके लिए अप्लाई करना पड़ता है। 1 जनवरी 2005 से भारत में यह सर्विस लागू है और देश में कई काम करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें:हवाई जहाज सीधी लाइन में क्यों नहीं उड़ते? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पैन कार्ड नंबर कैसे पढ़ें?
IT विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पैन कार्ड नंबर में 4 डिजिट और बाकी 6 अल्फाबेट होते हैं। जैसे पैन कार्ड नंबर AFZPK7190K है। इसमें पहले 5 अल्फाबेट, फिर 4 अंक, और आखिरी में एक अक्षर है। पहले 3 अल्फाबेट AAA से ZZZ की वर्णमाला में से होते हैं। पैन कार्ड नंबर का चौथा अल्फाबेट बताता है कि आप कौन हैं? जैसे पर्सनल के लिए P, कंपनी के लिए C, H अल्फ़ाबेट का इस्तेमाल अविभाजित हिंदू परिवार के लिए किया जाता है। पैन कार्ड नंबर का 5वां अल्फाबेट आपके सरनेम का पहला अक्षर होता है। पैन कार्ड नंबर के अगले 4 अंक 0001 से 9999 के बीच की संख्याएं होती हैं। पैन कार्ड नंबर का आखिरी अक्षर अंग्रेली वर्णमाला का होता है।
यह भी पढ़ें:DA Hike पर नया अपडेट! क्या महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जुड़ेगा, जानिए क्यों छिड़ी चर्चा?
पैन कार्ड क्यों जरूरी है?
- आयकर रिटर्न भरने के लिए या किसी भी आयकर अधिकारी के साथ पत्राचार करते समय पैन नंबर अंकित करना अनिवार्य है।
- सब्सिडी और पेंशन के लिए पैन नंबर जरूरी है।
- सरकारी स्कीमों का फायदा उठाने के लिए पैन नंबर अनिवार्य है।
- एक निश्चित सीमा से ज़्यादा के सभी वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड ज़रूरी है।
- 50,000 रुपये या उससे ज़्यादा के किसी भी लेन-देन के लिए पैन कार्ड दिखाना ज़रूरी है।
- मोटर वाहन या 2 पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहन बेचने-खरीदने के लिए पैन जरूरी है।
- किसी प्राइवेट या सहकारी बैंक में खाता खोलने के पैन कार्ड अनिवार्य है।
- क्रेडिट या डेबिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने को पैन नंबर चाहिए।
- विदेश देश के दौरान 50000 रुपये से अधिक कैश का भुगतान करने या विदेशी मुद्रा खरीदने के लिए पैन चाहिए।
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
9 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
12 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
13 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
14 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
14 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
15 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines