अमेरिका में सेटल होने के दो ऑप्शन! नौकरी के अलावा कर सकते हैं खुद का बिजनेस

US work visa: अमेरिका का वर्क वीजा लेना काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी वीजा लेने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए दो बेहतरीन ऑप्शन मिल जाते हैं। जानिए यह किन लोगों के लिए होता है।

US work visa
विज्ञापन

US work visa: अमेरिका भारतीयों के लिए पढ़ाई या नौकरी के लिए पसंदीदा जगह में से एक है। अमेरिका में नौकरी के लिए वर्क वीजा की जरूरत होती है। एक समय के बाद यहां पर स्थायी निवासी भी बना जा सकता है, मगर इसका प्रोसेस काफी लंबा होता है। सबसे पहली चुनौती तो अमेरिका में किसी कंपनी में नौकरी लेना ही होता है। बहुत कम ही कंपनियां हैं, जो स्पॉन्सरशिप देती हैं। आज आपको दो तरह के वर्क वीजा के बारे में बताएं, जिनके जरिए अमेरिका में नौकरी के अलावा बिजनेस भी करने की इजाजत मिलती है।

जहां एक तरफ बिना जॉब ऑफर वर्क वीजा नहीं मिलता है, वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियां हैं, जिनके जरिए अमेरिका में काम करने का सपना पूरा किया जा सकता है। यहां काम के मुताबिक वर्क वीजा लिया जा सकता है।

विज्ञापन

1- EB-2 NIW वीजा

EB-2 NIW वीजा एक रोजगार-आधारित वीजा है, जिसके लिए नौकरी के ऑफर लेटर या स्पॉन्सरशिप की जरूरत नहीं होती है। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो मास्टर्स या पीएचडी किए हुए लोग हैं। ऐसे लोग जो अमेरिका के राष्ट्रीय हित के लिए काम करने वाले डिपार्टमेंट्स में काम करने के काबिल हों।

EB-2 NIW वीजा के लिए पात्र लोग कानूनी तौर पर स्थायी निवासियों के रूप में अमेरिका में रह सकते हैं। दरअसल, यह वीजा साइंस, आर्ट और बिजनेस के प्रोफेशलनल्स को दिया जाता है, क्योंकि इनके काम से देश को फायदा मिलता है। वैज्ञानिक, प्रोफेसर और एथलीट्स को भी यह वीजा मिल जाता है।

विज्ञापन

2- O-1 वीजा

दूसरा ऑप्शन है, O-1 वीजा। यह भी बिना ऑफर लेटर के बिना नौकरी करने की इजाजत देता है। इस वीजा से आप अपने परिवारों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। नौकरी के अलावा, सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट भी चुन सकते हैं। यह वीजा O-1A और O-1B दो तरह का होता है।

O-1A बिजनेस मालिकों, इंजीनियरों, हेल्थ एक्सपर्ट्स , एथलीट्स, रिसर्चर और प्रोफेसर्स के लिए होता है। वहीं, O-1B वीजा में क्रिएटिव फील्ड के लोग जैसे- फैशन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, एक्टर, फोटोग्राफर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शामिल होते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ