धरती के अंदर बहती हैं ये रहस्यमयी नदियां, वैज्ञानिक भी हैरान
Author: Ashutosh Ojha
Oct 03, 2024 05:14 PM IST
धरती के अंदर छिपी रहस्यमयी नदियां वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बनी हुई हैं। ये नदियां जमीन के नीचे गुप्त रूप से बहती हैं और इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये नदियां सदियों से भूमिगत जलस्रोतों के रूप में मौजूद हैं, लेकिन इनकी खोज करना बेहद मुश्किल है। कुछ स्थानों पर इन नदियों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं, जिससे वैज्ञानिकों में उत्सुकता बढ़ी है। इन रहस्यमयी नदियों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कई रिसर्च की जा रही हैं।
मिस्ट्री रिवर
अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित यह नदी दुनिया की सबसे लंबी भूमिगत नदियों में से एक है। इस नदी को 19वीं शताब्दी से जाना जाता है और अब इसे पर्यटकों के लिए भी खोला गया है।
पर्टो प्रिंसेसा नदी
दक्षिण-पश्चिमी फिलीपींस में स्थित पर्टो प्रिंसेसा नदी लगभग 5 मील लंबी है और यह भूमिगत गुफाओं के माध्यम से बहकर समुद्र में मिलती है। यह नदी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है।
सैंटा फे नदी
उत्तरी फ्लोरिडा में बहने वाली सैंटा फे नदी लगभग 121 किलोमीटर तक बहती है। यह नदी एक बड़े सिंकहोल के जरिए जमीन के नीचे से बहती है, जो इसे एक अनोखी भूमिगत नदी बनाती है।
रियो कैमू नदी
पोर्टो रिको की रियो कैमू नदी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अंडरग्राउंड नदी मानी जाती है। यह नदी एक लाख साल पुरानी गुफाओं से होकर बहती है।
लबौइच नदी
फ्रांस में बहने वाली लबौइच नदी यूरोप की सबसे लंबी भूमिगत नदी मानी जाती है। इसे पहली बार 1906 में खोजा गया था, और अब लोग इसके एक छोर से दूसरे छोर तक की यात्रा कर सकते हैं।
सरस्वती नदी
भारत के प्रयागराज में गंगा, यमुना, और सरस्वती के संगम का विशेष धार्मिक महत्व है। हालांकि सरस्वती नदी भौतिक रूप से नजर नहीं आती, पर मान्यता है कि वह धरती के नीचे बहती है।
ये भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता ऐसा स्थान, जहां मिलती हैं पांच नदियां