भारत की लगभग आधी आबादी हर रोज ट्रेन में सफर करती हैं। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। ट्रेन में महिला पैसेंजर की सेफ्टी पर सवाल उठते रहते हैं। ऐसी बहुत सी औरतें हैं जिन्हें ट्रेन से जुड़े अपने अधिकारों के बारे में ज्यादा नहीं पता होता। अपने अधिकारों के अभाव में वो कई बार शोषण का शिकार हो जाती हैं। आज हम ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों को उनके 5 ऐसे अधिकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान उनका सफर आसान हो जाएगा।
1. टिकट न होने पर क्या करें
अक्सर कहा जाता है कि यदि किसी रेल यात्री के पास टिकट न हो तो उसे उतार दिया जाता है और जुर्माना भी लगाया जाता है। महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है अगर किसी महिला पैसेंजर के पास टिकट नहीं है तो उसे ट्रेन से उतारा नहीं जा सकता। खास तौर पर रात के समय। ये नियम महिला सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला पहला विज्ञापन कौन सा था? क्या आप जानते हैं…
2. सीट करवा सकती है चेंज
अगर कोई महिला अकेले ट्रेन में सफर कर रही है और वो अपनी सीट को लेकर असहज महसूस कर रही है तो वो अपनी सीट बदलवा सकती है। हालांकि इसके लिए उन्हें जायज कारण बताना होगा।
3. क्या महिला अपने लड़के को महिला कोच में ले जा सकती है
जो महिला ट्रेन में अकेले सफर करती है वो अपने 12 साल से कम उम्र के लड़के को अपने साथ महिला कोच में ले जा सकती है। कथित तौर पर रेलवे में ये नियम बनाया गया है।
4. महिला कोच में यात्रा नहीं कर सकता पुरुष
ये भी बड़े काम की बात है कि महिला कोच में कोई भी पुरुष यात्रा नहीं कर सकता। फिर चाहे को आर्मी मैन ही क्यों न हो। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं ये बोलकर अपने पति या बेटे को महिला कोच में बैठा लेती हैं कि वो उनके साथ हैं, लेकिन ये रेलवे के नियम के विरुद्ध है।
5. मदद के लिए इस नंबर पर कर सकती हैं फोन
हर महिला यात्री के लिए ये बड़े काम की बात है कि वो जरूरत पड़ने पर या परेशानी में तुरंत 139 नंबर पर फोन कर सकती हैं। इस नंबर पर कॉल कर तुरंत मदद मुहैया करवाई जाती है।
यह भी पढ़ें: बिना पानी के 9 महीने तक अंतरिक्ष में कैसे जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स?
संबंधित खबरें
नोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
2 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
3 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
4 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
4 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
5 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
6 days agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी
8 days agoदेश के नाम के आगे क्यों लिखा होता है रिपब्लिक, पीपल्स रिपब्लिक? समझिए फर्क
10 days agoExclusive: क्या पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हुआ हमला?
10 days agoSIR प्रक्रिया में क्या सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines