Old Monk नाम के पीछे छिपा है दिलचस्प इतिहास, जानिए किस चीज से तैयार होती है भारत में ये मशहूर रम

एफएसएसएआई ने ओल्ड मोंक के तीन वेरिएंट बैन कर दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद ओल्ड मोंक के नाम, उसके इतिहास और इसे बनाने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

How Old Monk rum is made

ओल्ड मोंक रम कैसे बनती है?

रम पसंद करने वालों के बीच ओल्ड मोंक एक बेहद लोकप्रिय ब्रांड माना जाता है. इस मशहूर शराब को मोहन मीकिन कंपनी द्वारा तैयार किया जाता है. इस ब्रांड को शुरू करने का श्रेय कर्नल वेद रतन मोहन को जाता है. वे यूरोप के बेनेडिक्टिन संतों की जीवनशैली और उनके शराब बनाने के तरीके से काफी प्रभावित थे. इन्हीं संतों के सम्मान में उन्होंने इस रम का नाम ओल्ड मोंक रखा था. बेनेडिक्टिन संत ईसाई धर्म के संत बेनेडिक्ट के अनुयायी माने जाते हैं. यूरोप में वाइन और अन्य पेय पदार्थ बनाने की परंपरा में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.

विज्ञापन

किस चीज से बनती है ओल्ड मोंक?

ओल्ड मोंक एक गहरे रंग की डार्क रम है, जिसे मोलासिस यानी गन्ने के शीरे से बनाया जाता है. गन्ने से चीनी बनाने के दौरान बचने वाले गाढ़े तरल पदार्थ को मोलासिस कहा जाता है. इसे पहले फर्मेंट किया जाता है और फिर डिस्टिलेशन तकनीक से अल्कोहल तैयार होता है. इसके बाद तैयार स्पिरिट को 7 सालों तक ओक की लकड़ी से बने बैरल में रखा जाता है. इसी लंबी प्रक्रिया के कारण रम को उसका गहरा भूरा रंग और खास स्वाद मिलता है. इसमें वैनिला, कैरेमेल और चॉकलेट जैसा मीठा फ्लेवर महसूस होता है.

विज्ञापन

क्या है लेबलिंग से जुड़ा विवाद?

हाल ही में फूड सेफ्टी अथॉरिटी FSSAI ने ओल्ड मोंक के तीन वेरिएंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें द लेजेंड, गोल्ड रिजर्व और XXX मैच्योर्ड रम शामिल हैं. एजेंसी का आरोप है कि इन प्रोडक्ट्स की बोतल पर उम्र से जुड़े दावे नियमों के मुताबिक नहीं थे. जांच में पाया गया कि सात साल पुरानी बताई गई रम में असली रम स्पिरिट का हिस्सा 5 प्रतिशत से भी कम था. बाकी हिस्सा बिना मैच्योरिटी वाले न्यूट्रल स्पिरिट का था. नियमों के अनुसार गलत जानकारी देने की वजह से इन वेरिएंट्स पर यह कानूनी कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ