Sukanya Samriddhi Yojna: बेटियों की शादी की चिंता हर मां-बाप को होती है। कई परिवारों को बेटी की शादी का खर्चा जुटाने की टेंशन होती है। कई मां-बाप बेटी के पैदा होते ही उसकी शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर देते हैं, लेकिन अगर मां-बाप बैंक की ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का फायदा उठाएंगे तो करीब 15 लाख तक का शादी का खर्चा बैंक ही अदा कर देगा। बैंक में खाता खुलवाकर बेटियों के मां-बाप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें निवेश कम और मुनाफा ज्यादा होगा।
यह भी पढ़ें: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हैं जारी, दो मिनट में ऐसे लगाएं पता
एक से 10 साल की बच्चियों को खाता खुलेगा
भारत सरकार ने छोटी बचत को प्रोत्साहन देने के लिए बेटियों के लिए विशेष बचत जमा योजना ‘सुकन्या समृद्धि खाता’ का शुभारंभ किया। इसके तहत आप सुकन्या समृद्धि खाते में मिनिमम 250 रुपये प्रति माह जमा करांएगे तो बेटी की शादी के समय तक लाखों रुपये जुड़ जाएंगे, जिन्हें आप विदड्रा करवा करेंगे। योजना के तहत एक साल से 10 साल की बच्चियों के बैंक अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। इस खाते में हर महीने 250 रुपये जमा करने होते हैं। जमा किए गए रुपये पर कोई टैक्स नहीं लगता।
यह भी पढ़ें: Emergency Alert: इस खास तकनीक से सरकार बजा रही सभी के फोन, इसलिए उठाया ये कदम
15 और 21 साल बाद मेच्योर होगी स्कीम
वहीं इस योजना पर 7.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना में आप हर दिन बैंक खाते में महज 416 रुपये जमा करके 65 लाख रुपये जुटा सकते हैं। इस सरकारी स्कीम में अगर आप हर महीने 3 हजार रुपये जमा कराते हैं तो 12 महीने में 36 हजार रुपये जा होंगे। 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा। इस तरह से 21 साल बाद स्कीम मेच्योर होने पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। 15 साल तक हर साल खाते में 1.50 लाख रुपये जमा कराएंगे तो 63,65,110 रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: PM की इस योजना से घर बैठे कमाएं 15 से 20 हजार रुपए, 2 करोड़ महिलाओं के लिए है मौका
खाता खुलवाने के लिए चाहिएं ये दस्तावेज
- अकाउंट खुलवाने का फॉर्म
- बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र
- जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि
- जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि
यह भी पढ़ें: Lac और Lakh, क्या है चेक भरने का सही तरीका, जान लें RBI के नियम, नहीं होगी कोई समस्या
कौन खुलवा सकता हैं यह बैंक अकाउंट
लड़की के कानूनन अभिभावक ही स्कीम के तहत खाता खुलवा सकते हैं। एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलेगा। 2 बेटियों के नाम भी खाता खुलवा सकते हैं, लेकिन अगर दूसरी बार में जुड़वां बेटियां होती हैं तो तीसरा खाता भी खुलवा सकते हैं। वहीं खाता खुलवाने के समय 1000 रुपए चाहिए, जो कैश, चैक, और ड्राफ्ट में जमा हो सकते हैं। यह खाता पोस्ट ऑफिस और केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी बैंक ( भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक, यूसीओ बैंक और इलाहाबाद बैंक) में खोला जा सकेगा।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 day agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
6 days agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
18 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
20 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
20 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
20 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
23 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines