LPG Cylinder यूज करते समय अपनाएं यह 5 टिप्स, खत्म हो जाएगी यह बड़ी समस्या

LPG Saving Tips At Home: घर का सिलिंडर अगर पूरा महीना भी न चले तो यह आम आदमी की जेब पर कितना ज्यादा असर डाल सकता है। महंगाई को देखते हुए लोग अक्सर सिलिंडर के दामों को लेकर वैसे ही परेशान रहते हैं। इस बीच जानिए वह टिप्स जिनसे लंबा चल सकता है आपका एलपीजी गैस सिलिंडर।

LPG Saving Tips At Home

LPG Saving Tips At Home

विज्ञापन

LPG Saving Tips At Home: लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता है। महंगाई के चलते आए दिन इसके दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर खबरें आती रहती हैं। लोगों की टेंशन तो तब और बढ़ जाती है जब एक गैस सिलिंडर पूरा महीना भी न चल पाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान आ चुके हैं तो यह उपाय आपके काफी काम आ सकते हैं।

  • प्रेशर कुकर का इस्तेमाल

इसमें खाना बनाना जहां आसान होता है वहीं इससे गैस की भी काफी बचत होती है। ऐसे में अगर आप खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे न सिर्फ आपका टाइम बचेगा बल्कि गैस भी बचेगी।

Advertisment

खाना ढककर पकाना

लोग अक्सर बोलते हैं कि खाना ढककर पकाने से उसके पोषक तत्व खत्म नहीं होते जिस वजह से यह तरीका सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे एक और फायदा यह भी होता है कि आपका खाना जल्दी पकता और गैस की बचत होती है।

  • खाना बनाते समय करें यह काम

खाना बनाते समय स्मार्ट कुकिंग हैक्स पता होने चाहिए जैसे गैस का इस्तेमाल करने से पहले ही खाने की तैयारी कर लें।

  • गीले बर्तन को गैस पर न रखना

लोग खाना बनाने के लिए जल्दबाजी में गीले बर्तन ही गैस पर रख देते हैं जिससे वह पानी सूखने में समय तो नहीं लगता लेकिन काफी गैस खर्च जरूर हो जाती है। इस वजह से बर्तन को पहले सूती कपड़े से सुखाना चाहिए। इससे कम गैस खर्च होगी।

विज्ञापन
  • गैस स्टोव के बर्नर को साफ रखना

ऐसा करने से गैस स्टोव का फ्लेम तेज रहता है। इससे खाना जल्दी बनेगा और एलपीजी कम खर्च होगी।

कैसे पहचानें एलपीजी गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट?

सिलेंडर लेते वक़्त उसका भार या लीकेज देखने के अलावा यह नंबर भी ज़रूर चेक करना चाहिए, नहीं तो खतरे की घंटी बज सकती है।

विज्ञापन

दरअसल एलपीजी गैस सिलेंडर पर एक खास कोड होता है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए। बात करें इस कोड के मतलब की तो यह गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बताता है। जैसे एलपीजी गैस सिलेंडर पर लिखे A,B,C और D का मतलब साल के 12 महीनों से होता है, जबकि नंबर यह बताता है कि वह सिलेंडर कब तक के लिए यूज़ करने के लिए वैलिड है।

विज्ञापन

A का मतलब है जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने; B का मतलब है अप्रैल, मई और जून के महीने; C का मतलब जुलाई, अगस्त और सितंबर; आखिरी में D का मतलब है अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने।

अगर आप इस एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते और लगातार उसका इस्तेमाल करते हैं तो आपका यह सिलेंडर फट सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और गैस सिलेंडर लेते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ