क्या आप जानते हैं प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक होते हैं अलग-अलग? फर्क जानकर होगी हैरानी

प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक दोनों पदों में अहम फर्क है. दोनों पदों में मुख्य अंतर उस संस्थान के स्तर और आकार से जुड़ा होता है.

Principle Representative.

दोनों की जिम्मेदारियां कुछ हद तक एक जैसी होती हैं.

शिक्षा जगत से जुड़े दो अहम पद होते हैं प्रधानाचार्य (Principal) और प्रधानाध्यापक (Headmaster). आमतौर पर लोग दोनों पदों को एक ही समझ बैठते हैं. लेकिन दोनों पदों में अहम अंतर है, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी. ये अंतर जानकर आपको अपनी गलत जानकारी का एहसास हो सकता है.

क्या है मुख्य फर्क?

दोनों पदों में मुख्य अंतर उस संस्थान के स्तर और आकार से जुड़ा होता है, जहां इनकी नियुक्ति होती. प्रधानाचार्य आमतौर पर सीनियर सेकेंडरी (यानी 12वीं कक्षा तक) स्कूल या बहुत बड़े स्कूलों में नियुक्त किया जाता है. इन स्कूलों में छात्रों की संख्या ज्यादा होती है. इसके अलावा यहां प्रशासनिक तथा शैक्षणिक कार्य भी बड़े स्तर पर होते हैं. वहीं, प्रधानाध्यापक प्राइमरी, अपर प्राइमरी या हाई स्कूल में होते हैं. इन स्कूलों में छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है.

किसकी क्या जिम्मेदारी?

बेशक दोनों पद अलग-अलग जरूर हैं. लेकिन दोनों की जिम्मेदारियां कुछ हद तक एक जैसी होती हैं. इनका काम स्कूल का पूरा एडमिनिस्ट्रेशन संभालना, बजट मैनेजमेंट या एग्जाम की निगरानी करना होता है. इसके अलावा प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक दोनों टीचर्स की एक्टिविटीज पर नजर रखते हैं. दोनों ही सुनिश्चित करते हैं कि क्लास रेगुलर हो, छात्रों का सिलेबस समय पर पूरा हो और स्कूल में अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी है. दोनों ही स्कूल में शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता भी सुनिश्चित करते हैं.

क्या सैलरी भी होती है अलग-अलग?

प्रधानाचार्य की सैलरी आमतौर पर प्रधानाध्यापक से ज्यादा होती है. क्योंकि प्रधानाचार्य के पास अपेक्षाकृत ज्यादा जिम्मेदारियां होती हैं. प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त सुविधाएं भी ज्यादा मिलती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ