Gas Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर की होती है एक्सपायर डेट, क्या आपने देखी?
Edited By Mahak Singh

Gas Cylinder Expiry Date
Edited By Mahak Singh

Gas Cylinder Expiry Date
Gas Cylinder Expiry Date: एक समय था जब महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी और उपलों का इस्तेमाल करती थीं लेकिन आज लगभग हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। आप हर महीने एलपीजी सिलेंडर खरीदते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी एक एक्सपायरी डेट होती है? ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जान सकते हैं।
अगर सिलेंडर एक्सपायर होने के बाद उसमे एलपीजी गैस डाली जाता है तो वह गैस का दबाव सहन नहीं कर पाता है, जिससे कभी-कभी वह फट जाता है। इसके अलावा भी सिलेंडर ब्लास्ट के कई कारण हो सकते हैं। आप शायद ही जानते होंगे कि सिलेंडर पर उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
गैस सिलेंडर के ऊपर तीन पट्टियां होती हैं, जिनमें से एक पर A-23, B-24, C-25 जैसे कुछ नंबर लिखे होते हैं। इन नंबरों से आप सिलेंडर की एक्सपायरी डेट का पता लगा सकते हैं। आइए स्टेप बाई स्टेप समझते हैं।
इसके अलावा कुछ अल्फाबेट नंबर भी लिखे होते हैं, ये नंबर बताते हैं कि सिलेंडर किस साल एक्सपायर होगा। जैसे- अगर आपके गैस सिलेंडर पर C-23 लिखा है तो इसका मतलब है कि आपका एलपीजी सिलेंडर साल 2023 में जुलाई से सितंबर के बीच एक्सपायर हो जाएगा। सिलेंडर की एक्सपायरी डेट का पता लगाकर आप किसी भी बड़े हादसे से बच सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: