हाईवे पर इन सिग्नल्स को किया इग्नोर तो हो सकता है बड़ा हादसा, जानिए क्या है इनका मतलब

फेसबुक पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस दो ऐसे सिग्नल के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इग्नोर करना जानलेवा हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

signal

signal

विज्ञापन

Important  Signals: वैसे तो सभी ट्रैफिक सिग्नल्स जरूरी हैं और इनके बारे में जानकारी सभी गाड़ी चालकों को रखनी चाहिए। मगर कुछ सिग्नल ऐसे होते हैं, जिनको इग्नोर करना आपके लिए खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। इसी सिलसिले में एक फेसबुक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारी दो सिग्नल के बारे में पूरी जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दो सिग्नल के बारे में बताया गया है। आइये इनके बारे में जानते हैं।

वीडियो में दिखे दो खास सिग्नल

इस वीडियो में दो सिग्नल के बारे में बताया गया है। पहला सिग्नल सिंगल शेवरॉन हैं, जबकि दूसरा सिग्नल टू वे हैजर्ड सिग्नल है। ये सिग्नल राजमार्ग पर गाड़ी चला रहे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। इस वीडियो पर फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसपर 9000 से ज्यादा लाइक है। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

सिंगल शेवरॉन साइन

इस सिग्नल का इस्तेमाल हाईवे और राजमार्ग पर किया जाता है। ये साइन चालकों को बताता है कि आगे एक खतरनाक और तेज मोड़ है। ऐसे में अगर वे 100 से ज्यादा की स्पीड से गाड़ी चला रहे हैं तो अपने गाड़ी की स्पीड धीमी कर लें। वरना कोई दुर्घटना हो सकती है और आपकी जान भी जा सकती है। इस साइन का सीधा मतलब है, ‘आगे तेज घुमाव है कृपया धीरे चलें।’  बता दें कि ये साइन खासकर रात में ड्राइव करते समय बहुत काम में आता है, जब आप सड़क को ज्यादा क्लीयर नहीं देख पाते हैं।

single chevron Google

single chevron Google

विज्ञापन

टू वे हैजर्ड साइन

ये साइन भी आपको हाईवे और राज्यमार्ग पर अक्सर दिख जाते हैं। ये साइन दो तरफा खतरा को दर्शाता है। आमतौर पर टू वे हैजर्ड मार्कर का उपयोग सड़क के आस-पास या उसके बीच के डिवाइडर को दर्शाने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए पुल के खंभे और ट्रैफिक आइलैंड या डिवाइडर को दिखाने के लिए उस साइन का उपयोग होता है। ऐसे में अगर आप बहुत तेज गति से आ रहे हैं तो आपको अपनी गाड़ी को स्लो कर लेना चाहिए, ताकि कोई दुर्घटना न हो जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ