News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bike Cleaning Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग बाइक चलाना और इसे रखना पंसद करते हैं। यह काफी सुविधाजनक साधनों में से एक माना जाता है, जिसे सभी अपने अवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल करते है। आप भी बाइक चलाने के शौकीन है और सड़क नियमों का भी पालन करते हैं ,तो इसकी मदद से लंबे ट्रैफिक जाम से आसानी के साथ निकल जाते हैं और समय की बचत भी कर लेते हैं, इसी वजह से लोग इसका इस्तेमाल ज्यादातर करते है। इसके इस्तेमाल के साथ इसका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, हम में से कई लोग बाइक को घर धोना पसंद करते है, लेकिन इसको धोते समय किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है, तो चलिए आज हम इस विषय पर ध्यान देते हुए, इसको धुलने के सही तरीकों के बारे में जानते हैं कि बाइक धोते समय किन बातों का ध्यान रखकर कई हाानियों और दिक्कतों से बाइक को सुरक्षित रख सकते हैं।
बाइक धोते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, अगर इसे धोते समय हार्ड कपड़े का यूज कर रहे हैं, तो बाइक के ऊपर स्क्रैच का निशान आ सकता है साथ ही साथ कलर डल होने के चासेंस बढ़ जाते है इसलिए इसे हार्ड कपड़े से नहीं धोना चाहिए। इस वजह से हार्ड कपड़ों की धोने के वजाय मुलायम कपड़े का ही इस्तेमाल करके यह काम कर लेना चाहिए। जिससे बाइक पर स्क्रैच के साथ कई दिक्कतों के आने से बचा जा सकता है।
बाइक को साफ करने में ज्यादातर लोग डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करते है, क्योंकि घरों में यह आसानी के साथ मिल जाता है। लेकिन ऐसा करने से बाइक का कलर धीरे-धीरे डल होने लगता है, इसलिए डिटर्जेंट पाउडर की जगह शैंपू का इस्तेमाल करके बाइक को धो लेना चाहिए। जिसकी मदद से बाइक को कोई भी नुकसान नहीं होता है।
बाइक को धोते समय साइलेंसर का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसके साइलेंसर में पानी जाने का खतरा ज्यादातर बना रहता है। जिससे बाइक को स्टार्ट करने में कई दिक्कतें आने लगती है। इसके बाद भी इसमें अगर पानी चला जाता है, तो थोड़ी देर के बाद पानी अच्छी तरह से सूख जाए के बाद ही स्टार्ट करना चाहिए। की-लॉक में पानी जाने से बचाव करना चाहिए। जिसकी मदद से बाइक को स्टार्ट करने और उसको चलाने में कोई दिक्कत नहीं आती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें नॉलेज, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।