---विज्ञापन---

नॉलेज angle-right

दुनिया के 5 अजीब पक्षी, पंख तो हैं, लेकिन उड़ नहीं सकते

हमारी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है और इसमें कई ऐसे जीव-जंतु हैं जिनके बारे में हमें बहुत कम जानकारी होती है। आज हम कुछ ऐसे अनोखे पक्षियों के बारे में जानेंगे, जिनके पंख तो होते हैं, लेकिन वे उड़ नहीं सकते।

---विज्ञापन---

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कई पक्षी हैं जिनके पंख होते हैं, लेकिन वे उड़ नहीं सकते? जी हां, यह सच है। ये पक्षी देखने में तो आम पक्षियों जैसे ही लगते हैं, लेकिन उड़ नहीं सकते जो इन्हें बाकी पक्षियों से अलग बनाती हैं। आइए जानते हैं…

Penguins

---विज्ञापन---

पेंग्विन (Penguins)

अंटार्कटिका में पाया जाने वाला पेंग्विन एक ऐसा पक्षी है जिसके पंख होते हैं, लेकिन वो उड़ नहीं सकता। पेंग्विन पानी में घंटों रहकर शिकार करते हैं और तैराकी में बहुत माहिर होते हैं।

Emu

---विज्ञापन---

एमू (Emu)

ऑस्ट्रेलिया का एमू पक्षी दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक है। हालांकि इसके पंख होते हैं, लेकिन यह उड़ नहीं सकता। इसके बावजूद, एमू बहुत तेजी से जमीन पर दौड़ने में सक्षम होता है।

Guam

---विज्ञापन---

गुआम रेल (Guam rail)

गुआम रेल एक छोटी चिड़िया है जिसके पंख होते हैं, लेकिन यह उड़ नहीं सकती। यह चिड़िया ज्यादातर समय जमीन पर ही रहती है। अपने छोटे आकार के बावजूद, गुआम रेल जमीन पर बहुत फुर्ती से चलती है।

Takahe

---विज्ञापन---

ताकाहे (Takahe)

ताकाहे एक ऐसा पक्षी है जो न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप में पाया जाता है। इसके पंख होते हैं, लेकिन यह उड़ नहीं सकता। ताकाहे एक दुर्लभ और खास पक्षी है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह जमीन पर ही अपना जीवन बिताता है।

Kakapo

---विज्ञापन---

काकापो (Kakapo)

काकापो एक बहुत ही अजीब दिखने वाला पक्षी है। बता दें ये भी उड़ नहीं सकता है। काकापो का अनोखा रूप और आदतें इसे अन्य दूसरे पक्षियों से अलग बनाती हैं। यह जमीन पर ही चलता है और रात के समय भोजन की तलाश करता है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2024 06:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola