IBPS PO Mains Admit Card 2022: जानें आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, ऐसे चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

IBPS PO Mains Admit Card 2022
Edited By Niharika Gupta

IBPS PO Mains Admit Card 2022
IBPS PO Mains Admit Card 2022: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी, वे आईबीपीएस पीओ मेन्स 2022 एडमिट कार्ड के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे सीधे आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईबीपीएस 26 नवंबर, 2022 को आईबीपीएस पीओ 2022 मेन्स परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। भर्ती अभियान में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए 8432 रिक्तियां हैं। एडमिट कार्ड जारी करने की अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं है, लेकिन एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से दो सप्ताह पहले जारी हो जाता है, इसलिए इसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। साथ ही, एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से परीक्षा स्थल पर ले जाना चाहिए, जिसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: