UPSSSC Dental Hygienist Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 30 जून से शुरू कर दी है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। उम्मीदवार 27 जुलाई तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में एडिट कर सकेंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए फीस भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन कराने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है। इसमें दंत स्वास्थ्य विज्ञानी ( Dental Hygienist) के कुल 264 पद और 24 पदों (विशेष चयन) को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 288 है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
आयु-सीमा
डेंटल हाइजीनिस्ट पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा 01 जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
जानें योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य में डिप्लोमा होना चाहिए। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
डेंटल हाइजीनिस्ट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। यह सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को देना होगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें अलग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका भुगतान मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा।
UPSSSC Dental Hygienist Recruitment 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और पद के लिए अपनी पात्रता जांचें।
- आवेदन के साथ आगे बढ़ें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
सैलरी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग की तरफ से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) विशेष चयन के तहत इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 9300 रुपये से 34800 रुपये वेतन ग्रेड पे 4200 लेवल 6 के तहत मिलेगा।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
10 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines