UPSSSC PET 2023 Result : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। इस साल के अंत तक या नए साल की शुरुआत में युवाओं का इंतजार खत्म हो जाएगा और उसके हाथों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023 Result) का रिजल्ट होगा। इसके बाद यूपी में निकलने वाली ग्रुप सी की भर्तियों में इन अभ्यर्थियों को बैठने का मौका मिलेगा। हालांकि, इससे लेकर आयोग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से यह सूचना सामने आई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आपको बता दें कि योगी सरकार ने साल 2021 में पीईटी एग्जाम की शुरुआत की थी। अबतक तीन बार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई गई है, जिनमें से साल 2021 और 2022 के परिणाम जारी हो चुके हैं और अब इस साल 2023 का रिजल्ट आना बाकी है। अगर आपको उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में निकलने वाली समूह ग की भर्ती शामिल होना है तो उसके लिए आपके पास पीईटी का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों का लक्ष्य पीईटी में ज्यादा से ज्यादा स्कोर प्राप्त करना होता है। किसी भी भर्ती में आवेदन के लिए यह सिर्फ प्री एग्जाम है।
यह भी पढ़ें : देखें जूनियर सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम
28-29 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस साल 28-29 अक्टूबर को दो-दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद यूपीएसएसएससी ने 6 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की और अभ्यर्थियों से 15 नंवबर तक आपत्तियां मांगी थीं। इसे लेकर यूपीएसएसएससी के सचिव अवनीश सक्सेना का कहना है कि इस महीने के लास्ट सप्ताह या जनवरी में हर हाल में पीईटी के रिजल्ट जारी हो जाएंगे। साथ ही में यह भी बताते चलें कि आयोग की ओर से जिस विभाग में जितने पद रिक्त हैं, उस भर्ती के लिए पीईटी स्कोर कार्ड के आधार पर सिर्फ 30 प्रतिशत अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है।
इस तारीख से पहले जारी हो जाएगा परिणाम
आपको बता दें कि पीईटी के स्कोर कार्ड की वैधता सिर्फ एक तक ही रहती है, इसलिए आयोग की ओर से हर साल पीईटी की परीक्षा कराई जाती है। अगर पीईटी 2022 के एग्जाम की बात करें तो इसका परिणाम 24 जनवरी 2023 को जारी हुआ था। पीईटी 2022 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी सिर्फ एक साल 24 जनवरी 2024 तक ही रहेगी। इससे पहले ही पीईटी 2023 का रिजल्ट जारी होना है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आयोग हर हाल में 24 जनवरी से पहले ही पीईटी का परिणाम जारी कर देगा।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines