UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज, 8 जुलाई को यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इच्छुक और पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्रवर्तन कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करेंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
यूपीएसएसएससी के इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 477 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। यूपीएसएसएससी भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 है। यूपीएसएसएससी Enforcement Constable भर्ती में आवेदन यहां दिए आसान स्टेप्स में कर सकते हैं।
UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने अकाउंट में लॉगइन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा कराएं।
- एक बार आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भर जाने के बाद आवेदन फॉर्म सब्मिट करें।
- यूपीएसएसएससी भर्ती का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए हार्ड कॉपी डाउनलोड करके रख लें।
उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 में उनके स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जो पीईटी 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया गया है।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25/- है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड- क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई तरीकों से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
22 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
12 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines