UPSC NDA NAE I final result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा, (I) 2023 के लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए एनए I लिखित परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की थी। UPSC NDA NAE I परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट के बाद आयोग अभ्यर्थियों की मार्कशीट अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। इस प्रक्रिया में रिजल्ट के रिलीज की तारीख से पंद्रह दिनों से अधिक समय नहीं लगेगा।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
आयोग की जरूरी नोटिस
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार “परीक्षा में उनके प्रवेश की शर्तों के अनुसार, उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। सफल होने वाले उम्मीदवारों को तब SSB इंटरव्यू के सिलेक्शन केंद्र और तिथियां अलॉट की जाएंगी, जो रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर सूचित की जाएंगी। कोई भी उम्मीदवार जो पहले से ही साइट पर पहले से रजिस्टर्ड है, उसे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी प्रश्न//लॉगिन समस्या के मामले में, ई-मेल को dir-recruiting6-mod@nic.in पर भेज दिया जाएगा”।
UPSC NDA NAE I final result 2022: ऐसे करें चेक
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “लिखित परिणाम – राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2023” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ जारी किया जाएगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
सिलेक्शन प्रोसेस
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से एनडीए और एनए के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, जीडी, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां लेफ्टिनेंट स्तर पर की जाती है।
एनडीए की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में जारी किया जाता है। जबकि दूसरी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जून-जुलाई में जारी किया जाता है। इससे पहले तक एनडीए की परीक्षा लड़कियों के लिए ही होती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थी भी शामिल होने लगीं हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines