UPSC NDA I, NA 2023 notification: यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा I नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें अप्लाई करने की प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

UPSC NDA I, NA 2023 notification
Edited By Niharika Gupta

UPSC NDA I, NA 2023 notification
UPSC NDA I, NA 2023 notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) I और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एनडीए I और एनए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू हो रही है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 जनवरी शाम 6 बजे तक है। UPSC NDA I परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली है। यह भर्ती अभियान संगठन में 395 पदों को भरेगा।
उम्मीदवार यहां नीचे दिए डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से अधिक अपडेट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी एनडीए-एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सौ रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आर्मी विंग के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। वायु सेना , नौसेना विंग के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास, जबकि नौसेना अकादमी (एनए) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सशस्त्र बल के लिए 157 सेमी, गोरखा के लिए 152 सेमी, नवल विंग के लिए 163 सेमी होनी चाहिए। परीक्षा के समय 18 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों को ऊंचाई में 2 सेमी अलाउंस दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: