Niharika Gupta
Read More
UPSC IFS Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) अंतिम परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
इससे पहले यूपीएससी की ओर से आईएफएस परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर से 27 नवंबर तक कराया गया था। वहीं पर्सनालिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू का आयोजन जून माह में हुआ था। जिसके बाद अब फाइनल सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट साझा की गई है।
कुल 147 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 12 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल है। इससे संबंधित पूरी जानकारी रिज़ल्ट के लिए जारी पीडीएफ में उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।