UPSC ESE Mains admit card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (ESE) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अपने ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
जानें एग्जाम डिटेल्स
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023 25 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें और समय पर पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः NIRF Ranking 2023: देश के टॉप कॉलेजों की लिस्ट जारी, जानें नंबर 1 पर कौन?
वैकेंसी डिटेल्स
UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की गई थी और परिणाम 4 मार्च को घोषित किए गए थे। यूपीएससी ने कुल 327 रिक्तियों को अधिसूचित किया है जो परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक
UPSC ESE Mains admit card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें।
- इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ेंः Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन
बता दें कि ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की गई थी। जबकि इसका परिणाम 04 मार्च को घोषित किया गया था। यूपीएससी ने 03 अप्रैल को ईएसई परीक्षा 2023 के लिए समय सारिणी जारी की।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines