UPSC ESE Main Exam 2023: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेंस एग्जाम का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

UPSC ESE Main Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

UPSC ESE Main Exam 2023
UPSC ESE Main Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा 25 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की है वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की गई थी और परिणाम 3 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: