UPSC EPFO recruitment 2023: यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 17 मार्च को बंद कर देगा।
जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इंफोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट कमिशनर के कुल 577 पद पर भर्ती होनी है
वैकेंसी डिटेल्स
ईपीएफओ भर्ती मे रिक्त पदों में 418 वैकेंसी एनफोर्समेंट ऑफिसर (ईओ) / अकाउंट्स ऑफिसर (एओ) की है और शेष 159 वैकेंसी असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (एपीएफसी) की है। दिसपुर, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर को छोड़कर अन्य जगहों पर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सीमित संख्या होगी। अन्य परीक्षा केंद्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। जो जितना पहले एप्लाई करेगा, उसे अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र मिलने के उतने ही अधिक चांस होंगे।
चयन प्रक्रिया
फाइनल सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनो के मार्क्स के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का वेटेज 75:25 होगा। परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट (01) से सम्बन्धित ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और हिंदी होगी। परीक्षा 300 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
ईओ व एओ पद के लिए परीक्षा का पैटर्न
- दो घंटे की परीक्षा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
- सिलेबस- जनरल इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, करेट इवेंट्स व डेवलपमेंट्स, भारतीय राजनीति व अर्थव्यवस्था, जनरल अकाउंटिंग प्रिंसिपल्स, इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड लेबर लॉ, सामान्य विज्ञान न कंप्यूटर एप्लीकेशंस की नॉलेज, जनरल मेंटल एबिलिटी एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सोशल सिक्योरिटी इन इंडिया।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
11 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines