UPSC CSE Prelims Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (CSE Prelims 2026) के नतीजों का इंतजार कर रहे देश के लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूपीएससी इस हफ्ते सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। क्योंकि पिछले साल (2025) प्रीलिम्स का रिजल्ट 11 जून को जारी किया गया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे किसी भी दिन आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
बीते 5 वर्षों में कब-कब जारी हुए प्रीलिम्स के परिणाम?
पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड्स को देखें, तो यूपीएससी आमतौर पर परीक्षा संपन्न होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर देता है। पिछले 5 सालों की रिजल्ट तारीखों की सूची नीचे दी गई है:
2025: 11 जून
2024 : 01 जुलाई
2023: 12 जून
2022 : 22 जून
2021: 29 अक्टूबर (कोविड के चलते देरी)
UPSC CSE Prelims की रैंक-वाइज नाम लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रैंक-वाइज नाम लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “UPSC CSE Prelims rank-wise name list PDF” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही चयनित उम्मीदवारों की नाम और रोल नंबर वाली लिस्ट (PDF) आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इस PDF फाइल को अपने डिवाइस में सेव (Save) करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट (Hard Copy) निकालकर सुरक्षित रख लें।
फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) डाउनलोड करने का तरीका
रिजल्ट जारी होने के साथ ही या उसके तुरंत बाद आयोग फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा, जिसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए UPSC CSE Prelims final answer key PDF लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर फाइनल आंसर-की की पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें, अपने अंकों का मिलान करें और इसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के नतीजों और आगामी मुख्य परीक्षा (Mains Exam) से जुड़े किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ही भरोसा करें।
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
22 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines