UPSC CSE Prelims Result 2026: 11 जून को जारी हो सकता है UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट? देखें पिछले साल का ट्रेंड और डाउनलोड करने का तरीका

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट इस सप्ताह upsc.gov.in पर घोषित हो सकता है। देखें पिछले 5 सालों के ट्रेंड्स और डाउनलोड करने के स्टेप्स।

UPSC CSE prelims result 2026.jpg

UPSC स‍िव‍िल सेवा प्रील‍िम्‍स परीक्षा का पर‍िणाम इसी सप्‍ताह जारी हो सकता है

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (CSE Prelims 2026) के नतीजों का इंतजार कर रहे देश के लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूपीएससी इस हफ्ते सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। क्‍योंक‍ि पिछले साल (2025) प्रीलिम्स का रिजल्ट 11 जून को जारी किया गया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे किसी भी दिन आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

बीते 5 वर्षों में कब-कब जारी हुए प्रीलिम्स के परिणाम?

पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड्स को देखें, तो यूपीएससी आमतौर पर परीक्षा संपन्न होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर देता है। पिछले 5 सालों की रिजल्ट तारीखों की सूची नीचे दी गई है:

विज्ञापन

2025: 11 जून
2024 : 01 जुलाई
2023: 12 जून
2022 : 22 जून
2021: 29 अक्टूबर (कोविड के चलते देरी)

UPSC CSE Prelims की रैंक-वाइज नाम लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रैंक-वाइज नाम लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

विज्ञापन
  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे “UPSC CSE Prelims rank-wise name list PDF” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही चयनित उम्मीदवारों की नाम और रोल नंबर वाली लिस्ट (PDF) आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इस PDF फाइल को अपने डिवाइस में सेव (Save) करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट (Hard Copy) निकालकर सुरक्षित रख लें।

फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) डाउनलोड करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने के साथ ही या उसके तुरंत बाद आयोग फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा, जिसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए UPSC CSE Prelims final answer key PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर फाइनल आंसर-की की पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें, अपने अंकों का मिलान करें और इसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के नतीजों और आगामी मुख्य परीक्षा (Mains Exam) से जुड़े किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ