---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

UPSC Combined Geo Scientist Mains Exam 2023: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

UPSC Combined Geo Scientist Mains 2023 Exam: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 24 जून, 2023 से 25 […]

---विज्ञापन---

UPSC Combined Geo Scientist Mains 2023 Exam: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 24 जून, 2023 से 25 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है।

---विज्ञापन---

इस दिन आयोजित होगी मुख्य परीक्षा

बता दें कि यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को दो पारियों- सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुआ था। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स 2023 परीक्षा शेड्यूल 

---विज्ञापन---

UPSC Combined Geo Scientist Mains 2023: ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।
  • व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं और “संयुक्त भू वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2023” चुनें।
  • लिंक का चयन करें और परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर होगा।
  • परीक्षा नोटिस डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर प्रिंट आउट लें।

जानें वैकेंसी डिटेल्स

परीक्षा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना और अन्य केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और वैज्ञानिक ‘बी’ (जल विज्ञान) में भूविज्ञानी, समूह ए: 216, भू-भौतिकीविद्, समूह ए: 21 और रसायनज्ञ, समूह ए: 19; वहीं, केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय में समूह ‘ए’: 26, वैज्ञानिक ‘बी’ (रासायनिक) समूह ‘ए’: 1 और वैज्ञानिक ‘बी’ (भूभौतिकी) समूह ‘ए’: 2 इत्यादि सहित कुल 285 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। ई-एडमिट कार्ड नियत समय में जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी या घोषणाओं के लिए, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2023 06:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola