UPSC CMS Exam 2023: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें योग्यता समेत फॉर्म भरने का तरीका
Edited By Niharika Gupta

UPSC CMS 2023 Exam Registration
Edited By Niharika Gupta

UPSC CMS 2023 Exam Registration
UPSC CMS 2023 Registration: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 19 अप्रैल, 2023 को यूपीएससी सीएमएस 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू की है। जो उम्मीदवार संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान विभिन्न सरकारी संगठनों में चिकित्सा अधिकारियों के 1261 पदों को भरेगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई, 2023 तक है। अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें ।
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा शिक्षा संस्थान एमबीबीएस की डिग्री ली हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु परीक्षा के वर्ष में 1 अगस्त को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200/- है। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान या तो एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद द्वारा या भारतीय स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा।
उम्मीदवारों को upsconline.nic.in पर वेबसाइट का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्लेटफॉर्म पर पहले खुद को रजिस्टर्ड करना और फिर यूपीएससी सीएमएस 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना आवश्यक है।
OTR को जीवनकाल में केवल एक बार रजिस्टर्ड कराना होता है। यह पूरे वर्ष में कभी भी किया जा सकता है। यदि उम्मीदवार पहले से ही रजिस्टर्ड है, तो वह परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए सीधे आगे बढ़ सकता/सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: