UPSC CMS 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2023 के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र जारी किया। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से 1200 से ज्यादा रिक्तियां भरी जाएंगी. इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 09 मई 2023 शाम 06 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से उचित समय पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। सीएमएस की परीक्षा देशभर के 41 केंद्रों पर होगी।
वैकेंसी डिटेल्स
- कैटेगरी – I
- सेंट्रल हेल्थ सर्विस के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- 584 पद
- कैटेगरी – II
- रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी – 300 पद
- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी – 1 पद
- दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II – 376 पद
- कुल खाली पदों की संख्या – 1261 पद
जानें योग्यता
उम्मीदवार का एमबीबीएस का फाइनल एग्जाम और प्रैक्टिकल एग्जाम पास होना चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 01 अगस्त 2023 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड के लिए 35 वर्ष से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट होगी। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
- UPSC CMS 2023 परीक्षा में दो चरण शामिल होंगे।
- i) दो पेपर में लिखित परीक्षा (500 अंक), प्रत्येक पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे. प्रत्येक पेपर दो घंटे की अवधि का होगा।
- ii) लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू (100 अंक)।
आवेदन शुल्क
महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। जबकि अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
UPSC CMS 2023 Exam: इन स्टेप्स से करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in पर जाएं।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर खुद को रजिस्टर करें।
- सीएमएस 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए शुल्क रसीद और पंजीकरण पुष्टिकरण पर्ची डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines