UPSC Civil Services Exam 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज खुली आवेदन सुधार विंडो, इन चीजों कर पाएंगे सुधार
Edited By Niharika Gupta

UPSC Civil Services Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

UPSC Civil Services Admit Card 2023
UPSC CSE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 22 फरवरी, 2023 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोली हैं। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से और upsconline.nic.in इसके माध्यम से भी कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की विंडो इसके खुलने की तारीख से 7 दिनों तक यानी 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना चाहिए और उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
UPSC CSE प्रीलिम्स 2023 परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2023 को होगा। वहीं इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1105 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती से संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: