UPSC CDS II 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 यानी की CDS 2 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, परिणाम पीडीएफ फॉर्मेंट में शेयर किया है। जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शेयर किए गए हैं। उम्मीदवार कीबोर्ड की सहायता से अपना रोल नंबर आसानी से सर्च कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के माध्यम से कुल 339 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सैन्य अकादमियों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
UPSC CDS 2 Result 2022: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in खोलें।
- इसके बाद होम पेज पर ‘Combined Defence Services Examination II Written Exam Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सीडीएस 2 2022 रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- सीडीएस 2 परिणाम 2022 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब परिणाम में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सीडीएस 2 परिणाम 2022 डाउनलोड करें।
- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से CDS 2 परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परिणाम भी जारी कर दिया गया है। परिणाम का पीडीएफ अब आयोग की आधाकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines