UPSC CDS II Result 2022: यूपीएससी सीडीएस 2 का रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक
Edited By Nirmal Pareek

UPSC IES/ISS Exam 2023
Edited By Nirmal Pareek

UPSC IES/ISS Exam 2023
UPSC CDS II 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 यानी की CDS 2 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, परिणाम पीडीएफ फॉर्मेंट में शेयर किया है। जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शेयर किए गए हैं। उम्मीदवार कीबोर्ड की सहायता से अपना रोल नंबर आसानी से सर्च कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के माध्यम से कुल 339 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सैन्य अकादमियों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से CDS 2 परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परिणाम भी जारी कर दिया गया है। परिणाम का पीडीएफ अब आयोग की आधाकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: