UPSC CDS I Result 2023: यूपीएससी सीडीएस 1 का रिजल्ट जारी, 6518 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, यहां चेक करें इंटरव्यू प्रोसेस

UPSC CDS I Result 2023

UPSC CDS I Result 2023

UPSC CDS I Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (UPSC CDS I Result 2023) के लिखित परिणामों की घोषणा की है। आयोग ने कहा कि कुल 6,518 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। परिणाम अधिसूचना में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रकाशित किए गए हैं।

चेक करें इंटरव्यू प्रोसेस

जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए है और सेना (IMA/OTA) के रूप में अपनी पहली पसंद दी है, उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए कॉल अप सूचना प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए भारतीय सेना की भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे दोबारा रजिस्टर न करें।

जिन उम्मीदवारों ने क्वालीफाई प्राप्त नहीं की है, उनकी मार्क शीटओटीए (एसएसबी इंटरव्यू आयोजित करने के बाद) के अंतिम परिणाम के जारी की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और 30 दिन की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

UPSC CDS I Result 2023: ऐसे करें चेक

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस I रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ