UPSC CDS Result 2022: यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा 1 परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें चुने गए टॉप उम्मीदवारों की लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

upsc cds 1 final result 2022
Edited By Niharika Gupta

upsc cds 1 final result 2022
UPSC CDS 1 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को संयुक्त रक्षा सेवा 1 परीक्षा, 2022 के परिणाम की घोषणा की। आयोग ने कहा कि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के दौर के बाद कुल 164 उम्मीदवारों ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी के लिए क्वालीफाई प्राप्त की है।
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में 2,612, 933 और 616 को योग्य घोषित किया था। चयनित उम्मीदवारों की सूचियों को तैयार करने में मेडिकल एग्जाम के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
उम्मीदवार अपनी पहली पसंद के अनुसार, जन्म तिथि / शैक्षिक योग्यता के डॉक्यूमेंट्स की फोटोस्टेट कॉपियों को वेरिफिकेशन करने के बाद सेना मुख्यालय / नौसेना मुख्यालय / वायु मुख्यालय को भेजें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: