UPSC CAPF Admit Card 2023: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
Edited By Niharika Gupta

UPSC CAPF Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

UPSC CAPF Admit Card 2023
UPSC CAPF Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 14 जुलाई, 2023 को सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (CAPF) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 6 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
इस बार इस परीक्षा के जरिए कुल 322 पदों को भरा जाएगा। इनमें बीएसएफ में 86, सीआरपीएफ में 55, सीआईएसएफ में 91, आईटीबीपी में 60 और एसएसबी में 30 वैकेंसी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: