UPPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी, ऐसे डाउनलोड करें; परीक्षा 12 अक्टूबर को

UPPSC PCS Admit Card 2025 OUT: हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट का समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है.

Untitled design (24)

UPPSC PCS Admit Card 2025: अगर आपने यूपीपीएससी पीसीएस एग्‍जाम 2025 (UPPSC PCS Exam 2025) में बैठने के ल‍िए फॉर्म भरा है तो आपके ल‍िए जरूरी खबर है. उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इसके ल‍िए (PCS Preliminary Examination 2025) एडम‍िट कार्ड जारी कर द‍िए हैं. ज‍िन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा के ल‍िए रज‍िस्‍टर क‍िया है, वो आध‍िकार‍िक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडम‍िट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके ल‍िए उन्‍हें अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी.

विज्ञापन

बता दें क‍ि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी कार्ड साथ लाना होगा. हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट का समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है. यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी.

विज्ञापन

UPPSC PCS Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें
UPPSC की आध‍िकार‍िक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
वहां द‍िए गए ल‍िंक “Download Admit Card for PCS Prelims 2025” पर क्‍ल‍िक करें.
अपना रज‍िस्‍ट्रेशन नंबर, जन्‍म त‍िथ‍ि और कैप्‍चा कोड ल‍िखें
ड‍िटेल्‍स भरें और “Submit” कर दें.
स्‍क्रीन पर एडम‍िट कार्ड आ जाएगा.
एडम‍िट कार्ड को डाउनलोड करें और प्र‍िंट करें. एडम‍िट कार्ड की दो कॉप‍ियां डाउनलोड करें.
UPPSC Admit Card 2025 पर दी गई जानकारी और व‍िवरण को अच्‍छी तरह चेक कर लें.

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से सत्यापित करना चाहिए. अगर कोई गड़बड़ी हो, तो उन्हें समस्या के समाधान के लिए तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए.

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में ये जान‍कार‍ियां दी गई हैं:
उम्मीदवार का नाम और फोटो
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्म तिथि और लिंग
परीक्षा केंद्र का पता और कोड
रिपोर्टिंग का समय और शिफ्ट की जानकारी
परीक्षा संबंधी निर्देश और नियम

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ