---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

UP Police ASI Answer Key 2022: एएसआई भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक

UP Police ASI Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एएसआई भर्ती परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की आंसर की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में […]

---विज्ञापन---

UP Police ASI Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एएसआई भर्ती परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की आंसर की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police ASI Answer Key 2022: एएसआई परीक्षा की आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

---विज्ञापन---

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर UP Police ASI Answer Key 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

---विज्ञापन---

– उसके बाद नए पेज पर एक पीडीएफ खुलेगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

---विज्ञापन---

UP Police ASI Answer Key 2022: एएसआई परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी पुलिस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की पर दिए किसी प्रश्न या उत्तर में कोई विसंगति हो तो वह बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 18 अगस्त 2022 से 26 अगस्त 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2022 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 164 पदों पर भर्ती की जानी है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2022 05:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola