UP NHM Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। यूपी नेशनल हेल्थ मिशन ने लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व अन्य टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कुल 17,291 पदों पर संविदा पर भर्ती निकाली है। आवेदन केवल आनलाइन हो सकते हैं। इसके लिए यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आवेदन करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स आदि पदों पर अभ्यर्थी 12 दिसंबर तक मुफ्त आनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे।
शैक्षिक योग्यता
स्टाफ़ नर्स – जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइजरी में डिप्लोमा अथवा BSC नर्सिंग
ANM – नर्सिंग एवं एडवाइजरी में डिप्लोमा
फार्मासिस्ट एलोपैथिक – फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा डिग्री
लैब टेक्नीशियन – मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिग्री अथवा डिप्लोमा
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
UP NHM Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP NHM Recruitment 2022 Apply Online के लिंक पर जाएं।
- अब Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
बता दें कि इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी फीस देने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है किए वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें।
चयन का प्रोसेस
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। अभ्यर्थी को कंप्यूटर टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। अलग-अलग पदों पर चयनित होने वालों को 12,500 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक मानदेय दिया जाएगा।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
8 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
8 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
10 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
16 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
17 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
23 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines