हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseUP CNET 2023: उत्तर प्रदेश CNET 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें एग्जाम डेट समेत अप्लाई करने की प्रोसेस

UP CNET 2023 Registration
विज्ञापन

UP CNET 2023 Registration: अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU) उत्तर प्रदेश ने B.Sc नर्सिंग (4 वर्ष), पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग (2 वर्ष), और M.Sc नर्सिंग / एनपीसीसी (2 वर्ष) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 18 मई को समाप्त होगी। उम्मीदवार abvmucet2023.co.in पर आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क

प्रवेश परीक्षा 4 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग (यूआर / ओबीसी) के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।

और पढ़िए – आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2023 को 17 वर्ष होनी चाहिए।

UP CNET 2023: इन स्टेप से करें रजिस्ट्रेशन

  • ABVMU की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet2023.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola