UP B.E.d 2023: यूपी बीएड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

PSTET 2023:
Edited By Niharika Gupta

PSTET 2023:
UP B.E.d 2023 Registration: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 फरवरी को यूपी बीएड 2023 (UP B.E.d 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2023 है। हालांकि, उम्मीदवार 10 मार्च, 2023 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यूपी बीएड 2023 का एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा। यूपी बीएड जेईई 2023 प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
सामान्य, ओबीसी एवं अन्य राज्य के समस्त वर्गों के विद्यार्थियों को 1400, जबकि यूपी के एससी-एसटी छात्रों को 700 रुपये की फीस देनी होगी। 04 से 10 मार्च तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन हो सकेंगे। इसमें सामान्य-ओबीसी एवं अन्य राज्य के सभी वर्गों के छात्रों को दो हजार रुपये जबकि एससी-एसटी को एक हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा सभी 75 जिलों में 24 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: