---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

12वीं पास महिलाओं को मिलेगी नौकरी! 35 साल है Age Limit, यहां देखें रजिस्ट्रेशन का तरीका

UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 (upanganbaribharti.in) ने कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

UP Anganwadi Bharti 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहीं महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश सरकार बाल विकास परियोजना के तहत की जा रही हैं। जिसमें विभिन्न जिलों के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो महिलाएं 12वीं पास हैं वह इस भर्ती में हिस्सा ले सकती हैं। हर जिलें में आवेदन की आखिरी तारीखें अलग हैं।

23 हजार पदों पर भर्ती

आंगनबाड़ी की ये भर्तियां उत्तर प्रदेश के 31 जिलों के लिए निकाली गई हैं। इसमें करीब 23 हजार भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए जिले के मुताबिक रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। वैकेंसी की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर देखी जा सकती है। हर जिले के हिसाब से अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी अलग-अलग है। जिसमें 25 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्तियां! छठी से 12वीं पास कर सकते हैं अप्‍लाई

क्या चाहिए योग्यता?

इसमें आवेदन करने के लिए आपकी 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 साल और 35 साल से नीचे होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिलाओं के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। इसके अलावा उस महिला को उसी वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी होना जरूरी है।

---खबर नीचे जारी है---

UP Aganwadi Bharti 2024

कैसे करें आवेदन?

इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट– upanganwadibharti.in पर जाएं। इसके बाद जो Anganwadi Vacancy GO Recruitment 2024 लिंक दिया होगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद अपने जिले के आगे लिंक होगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें। इस पूरे फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई हो उनको सही से भर दें। इसके बाद फॉर्म को जमा करके इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें। आपको बता दें कि इस फॉर्म को साइबर कैफे पर भरवाते हैं तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं दिया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: रेलवे बिना परीक्षा और इंटरव्यू के दे रहा नौकरी! 10वीं पास कर सकते हैं अप्‍लाई

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 04, 2024 10:27 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola