UKPSC Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, यहां जानें योग्यता समेत सभी डिटेल्स

UKPSC Recruitment 2022

UKPSC Recruitment 2022

UKPSC Recruitment 2022: 12वीं पास करने के बाद अगरआप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी आयी है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC) में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में 45 वर्ष तक के लोग भी आवेदन करने के पात्र हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों से केवल 12वीं पास की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग की नॉलेज भी अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास ये दोनों योग्यता हैं, वे इस इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के पात्र हैं। हालांकि, JA पद से जुड़ी एजुकेशन क्वालिफिकेशन की डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 445 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत तिथि – 30 नवंबर 2022

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि – 20 दिसंबर 2022

नोट – अभ्यर्थी इस बात ध्यान रखें कि आखिरी तारीख बीतने के बाद किसी का भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 साल के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UKPSC Recruitment 2022: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले यूकेपीएससी की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • इसके बाद, वेबसाइट पर दिए गए ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें
  • अपना मूल डिटेल्स एंटर करें।
  • यहां अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज करें।
  • अब फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • अंत में अपने आवेदन की एक हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर 176.55 रुपये का भुगतान करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ