UKPSC Patwari Admit Card: उत्तराखंड पटवारी परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

UKPSC Patwari Admit Card 2022
Edited By Niharika Gupta

UKPSC Patwari Admit Card 2022
UKPSC Patwari Admit Card 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( UKPSC) ने पटवारी परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट ukpsc.net.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी पटवारी लिखित परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 अंकों का प्रश्न होगा और समय अवधि 2 घंटे होगी। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया 14 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 4 नवंबर, 2022 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 563 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: