UKPSC Admit Card 2023: यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक पर करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

UKPSC Assistant Registrar admit card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूकेपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड, आवेदन संख्या और जन्म तिथि या नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि के साथ अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर 7 और 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए –Kerala SET answer key 2023: केरल स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार (उच्च शिक्षा विभाग) के पद के लिए और 2 सहायक रजिस्ट्रार (संस्कृत शिक्षा विभाग) पदों के लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: